कहा जाता है कि इंसान को अपनी रुचि और लगन के हिसाब से ही अपने कार्यक्षेत्र का चुनाव करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से उस कार्य में वह व्यक्ति अपना सौ प्रतिशत दे पाता है और सफलता की नई बुलंदियों को आसानी से छू लेता है। हालांकि, कई बार समाज, परिवार या फिर यूं कहें कि परिस्थितियों के दवाब में आकर इंसान को उसकी पसंद का कार्य नहीं मिलता है। जिसकी वजह से वह अपने काम के साथ चाहकर भी इमानदारी नहीं बरत पाता। कई बार यही वजह लोगों के असफल होने का कारण बनती है।
बात करें, कंप्टीशन से भरे इस ज़माने की तो आज के हिसाब से वही व्यक्ति सफल है जिसने किसी की नहीं सुनी सिर्फ अपने दिल की सुनी और खुद पर भरोसा रखा। आज वही इंसान सफल कहलाता है जिसने अपनी मेहनत और लगन के दमपर सब कुछ हांसिल किया हो।
पिता से कर्ज लेकर बनाई कंपनी
आज हम आपको ऐसे दो युवकों के विषय में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने हुनर और लगन के दमपर दुनिया का हर वो सुख प्राप्त किया है जिसके सपने हम और आप दिन-रात देखते हैं।
हम बात कर रहे हैं, मुंबई के रहने वाले दो नवयुवकों की। इनका नाम दिव्यांक तुराखिया और भाविन तुराखिया है। इन दोनों भाईयों के पास आज की तारीख में अरबों की संपत्ति है। बता दें, ये दोनों भाई बचपन से ही कंप्यूटर और प्रोग्रामिंग में इंटरेस्ट रखते थे। महज़ 13 वर्ष की उम्र में दोनों ने स्टॉक मार्केट की कीमतों पर नज़र रखने के लिए ‘स्टॉक मार्केट सिमुलेशन गेम’ बनाया था। देखते ही देखते दोनों की रुचि कोडिंग में इतनी बढ़ गई कि उन्होंने खुद का स्टार्टअप शुरु करने का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने अपने पिता से 25000 रुपये का कर्ज लिया था।
18 वर्ष की उम्र में रचा इतिहास
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान दिव्यांक और भाविन की उम्र 18 वर्ष थी। पिता से लिए पैसों से दोनों ने वेबसाइट्स के लिए डोमेन देने वाली एक कंपनी की स्थापना की। इस कंपनी का नाम ‘Directory’ है। इसी के अंतर्गत इन्होंने ‘Bigrock‘ नामक अन्य कंपनी की शुरुआत की। फिलहाल यह कंपनी डोमेन रजिस्ट्रेशन के मामलों में सबसे अधिक पॉपुलर है।
जानकारी के अनुसार, अब तक तुराखिया ब्रदर्स ने 11 स्टार्टअप्स शुरु किये हैं। जिनमें 1000 से अधिक लोग कार्यरत हैं। पिछले वर्ष के आंकड़ों के मुताबिक, डायरेक्टरी की ग्रोथ 120 प्रतिशत है।
विदेश में जमाई ‘धाक’
मालूम हो, सबसे चर्चित ‘Media.net‘ प्रोडक्ट के निर्माता तुराकिया ब्रदर्स ही हैं। इसके लाइसेंस कई पब्लिशर्स, ऐड नेटवर्क और इंटरनेशनल ऐडटेक कंपनियों के पास है। इसके तहत करीब 800 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। इसका विस्तार न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस, दुबई, ज्यूरिक, मुंबई और बेंगलुरु तक है। आंकड़ो के मुताबिक, पिछले वर्ष की कमाई 1554 करोंड़ रुपए की थी। हालांकि, अब इसका मालिकाना हक एक चायनीज़ कंपनी के पास है। दरअसल, दोनों भाईयों ने ‘Media net‘ को 90 करोंड़ डॉलर में बेच दिया था।